विश्व

फिलीपींस में 6 तीव्रता का भूकंप

jantaserishta.com
16 Feb 2023 10:39 AM IST
फिलीपींस में 6 तीव्रता का भूकंप
x
मनीला (आईएएनएस)| फिलीपींस में गुरुवार सुबह रिएक्टर स्केल पर 6 की तीव्रता का भूकंप आया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार संस्थान ने कहा कि भूकंप, स्थानीय समयानुसार रात 2:10 बजे लूजोन के मुख्य द्वीप पर मसबाते प्रांत में बटुआन शहर से लगभग 11 किमी दक्षिण पश्चिम में 10 किमी की गहराई में आया।
संस्थान ने कहा कि भूकंप लूजोन और मध्य फिलीपींस के कई क्षेत्रों में भी महसूस किया गया। इसमें अल्बे प्रांत में लेगाजपी शहर, सोरसोगोन, उत्तरी समर, नेग्रोस ऑक्सिडेंटल और दक्षिणी लेटे शामिल हैं।
नुकसान या हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.1 और गहराई 20 किमी बताई है।
गौरतलब है कि प्रशांत रिंग ऑफ फायर के साथ अपने स्थान के कारण फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधि होती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story