
x
लॉस एंजेलिस (आईएएनएस)| अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, उत्तरी कैलिफोर्निया तट पर रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि रविवार को भूकंप यूरेका के पश्चिम-उत्तरपश्चिम में 74.3 मील और हम्बोल्ट काउंटी के पास पेट्रोलिया से 63.5 मील पश्चिम में दर्ज किया गया था। सीबीएस न्यूज ने यूएसजीएस के हवाले से बताया कि पहली बार रविवार सुबह 11.44 बजे 5.6 की प्रारंभिक तीव्रता के साथ रिपोर्ट किया गया था और बाद में इसे घटाकर 5.5 कर दिया गया।
भूकंप फेरनडेल, लोलेटा, फोटुर्ना, व्हाइटहॉर्न और यूरेका में महसूस किया गया था। किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। गौरतलब है कि कैलिफोर्निया और नेवादा में प्रति वर्ष 5.0 और 6.0 के बीच परिमाण वाले औसतन पांच भूकंप आते हैं।
Tagsउत्तरी कैलिफोर्नियाकैलिफोर्नियाकैलिफोर्निया में भूकंपभूकंपEarthquake in Northern CaliforniaCaliforniaCalifornia earthquake
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





