विश्व
नीदरलैंड दौरे पर मैक्रों ने 'यूरोपीय संप्रभुता' की अपील की
jantaserishta.com
12 April 2023 11:19 AM IST

x
हेग (आईएएनएस)| फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने नीदरलैंड की यात्रा के दौरान यूरोपीय संप्रभुता पर जोर दिया। किसी फ्रांसीसी राष्ट्रपति द्वारा 23 वर्षों में नीदरलैंड की यह पहली राजकीय यात्रा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हेग में अमारे थिएटर में मंगलवार को भाषण देते हुए मैक्रों ने जोर देकर कहा कि यूरोपीय संप्रभुता की अवधारणा बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, पहचान और संप्रभुता आपस में जुड़े हुए हैं। यदि आप अपनी संप्रभुता को खोना स्वीकार करते हैं, यदि आप दूसरों की शक्तियों के सहारे रहना स्वीकार करते हैं, तो आप स्वयं को ऐसी स्थिति में डाल देते हैं कि जहां आप खुद अपने लिए निर्णय नहीं लेते हैं और अपनी स्वयं की पहचान को बनाए रखने और विकसित करने का काम भी खुद नहीं कर सकते।
राष्ट्रपति ने कहा कि इसका मतलब यह है कि हमें अपने भागीदारों को चुनने और अपने भाग्य को खुद संवारने में सक्षम होना चाहिए।
उन्होंने कहा, महामारी और युद्ध से हमें अभी-अभी पता चला है कि यदि हम अपनी यूरोपीय पहचान को संरक्षित करना चाहते हैं तो हमें अपनी निर्भरता कम करनी होगी।
डच राजा विलेम-अलेक्जेंडर के निमंत्रण पर मैक्रों नीदरलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं। डच राजघराने ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा से दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट संबंधों की पुष्टि होगी।
बयान में कहा गया है कि दोनों देश खुली अर्थव्यवस्था को कायम रखते हुए यूरोपीय रणनीतिक स्वायत्तता की दिशा में एक साथ काम कर रहे हैं, जो यूरोपीय संघ की सुरक्षा को बढ़ाएगा और इसे ज्यादा आत्मनिर्भर बनाएगा।
Tagsराष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंइमैनुएल मैक्रोंनीदरलैंडPresident Emmanuel MacronEmmanuel MacronNetherlands
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





