विश्व
बुकावु शहर में एम23 विद्रोहियों ने किया प्रवेश: कांगो सरकार
jantaserishta.com
17 Feb 2025 2:11 PM IST

x
किंशासा: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) की सरकार ने बुकावु शहर में एम23 विद्रोहियों (कांगो के पूर्वी हिस्से में सक्रिय सशस्त्र समूह है) के प्रवेश की पुष्टि करते हुए इसकी निंदा की है। बताया जा रहा है कि विद्रोहियों ने शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कब्जा कर लिया है, जिससे वहां हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने कहा कि वह बुकावु और आसपास के क्षेत्रों की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बुकावु पर अब भी उसका नियंत्रण है या नहीं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह एम23 विद्रोहियों ने प्रांतीय गवर्नर के आवास सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों पर कब्जा कर लिया। इससे पहले, शुक्रवार को, विद्रोहियों ने कावुमू हवाई अड्डे पर भी कब्जा कर लिया था, जो इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सैन्य और मानवीय आपूर्ति केंद्र माना जाता है। यह हवाई अड्डा बुकावु से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है और शहर की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है।
सरकार ने आश्वासन दिया कि वह व्यवस्था और सुरक्षा को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, बुकावु के निवासियों से अपने -अपने घरों में हीरहने की अपील की गई है ताकि वे किसी भी संभावित खतरे से बचे रह सकें। उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो। बता दें कि शुक्रवार को एम23 विद्रोहियों ने घोषणा की थी उन्होंने एक महत्वपूर्ण मानवीय और सैन्य आपूर्ति केंद्र, कावुमू हवाई अड्डे सहित कई जगहों पर कब्जा किया है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। इससे पहले 26 जनवरी को उन्होंने उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा पर कब्जा करने का भी दावा किया था।
रविवार सुबह, कांगो के राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बुकावु, जहां एम23 विद्रोही कुछ समय के लिए घुस आए थे, अब कांगो सेना और उसके सहयोगियों के नियंत्रण में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





