विश्व

शपथ ली: ब्राजील के नए राष्ट्रपति ने कही ये बात

jantaserishta.com
2 Jan 2023 10:49 AM IST
शपथ ली: ब्राजील के नए राष्ट्रपति ने कही ये बात
x
ब्राजीलिया (आईएएनएस)| लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राजील के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उन्होंने तीसरी बार देश के सर्वोच्च पद पर कब्जा जमाया है। समचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार लूला दा सिल्वा और उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन ने रविवार अपराह्न् 3 बजे ब्राजीलिया में चैंबर ऑफ डेप्युटी के पूर्ण सत्र के दौरान शपथ ग्रहण किया। यह लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल है। एक मामले में 2018 और 2019 के बीच एक साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद उनकी सत्ता में वापसी हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को रद्द कर दिया था।
अक्टूबर में उन्हें 60.3 मिलियन वोट या 50.9 प्रतिशत वोट के साथ राष्ट्रपति चुना गया, जबकि तत्कालीन राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 58.2 मिलियन या 49.1 प्रतिशत वोट मिले।
लूला दा सिल्वा संघ और पुनर्निर्माण आदर्श वाक्य के तहत, गरीबी से लड़ने के उद्देश्य से मजबूत सामाजिक कार्यक्रमों पर केंद्रित एक एजेंडे के साथ राष्ट्रपति पद पर लौटें हैं।
रविवार की सुबह से ही लूला समर्थकों की भीड़ जमा हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story