विश्व

हेलिपैड की तरफ बढ़ते ल्यूक सेपेला। वो पोलैंड के नागरिक हैं

Teja
17 March 2023 8:22 AM GMT
हेलिपैड की तरफ बढ़ते ल्यूक सेपेला। वो पोलैंड के नागरिक हैं
x
वर्ल्ड : दुनिया के एक बेहतरीन एयर रेसिंग चैम्पियन ने दुबई के बुर्ज अल अरब होटल की छत पर बने हेलिपैड पर प्लेन लैंडिंग की। यह 7 स्टार होटल है। इतना ही नहीं, उन्होंने स्मॉल एयरक्राफ्ट को लैंड कराने के बाद वहीं से हैरतअंगेज टेकऑफ भी किया।
इस रोंगटे खड़े करने वाले स्टंट को अंजाम देने वाले पायलट का नाम ल्यूक सेपेला है। वो पोलैंड के रहने वाले हैं। उन्होंने बुर्ज अल अरब जुमैरा होटल की छत पर बने हेलिपैड पर यह लैंडिंग की। इसका हेलिपैड किसी लॉन टेनिस के कोर्ट से भी छोटा है।
जरा सोचिए, दुनिया का सबसे छोटा कॉमर्शियल रनवे 400 मीटर का है और जिस रनवे पर ल्यूक ने अपना सिंगल इंजन एयरक्राफ्ट लैंड कराया, वो महज 27 मीटर लंबा है। 39 साल के ल्यूक ने कहा- इस लैंडिंग से पहले उन्होंने 650 प्रैक्टिस सेशन किए। इसके बावजूद फाइनल लैंडिंग तीसरे अटैम्प्ट में कर पाए।
Next Story