विश्व
किस्मत ने दिखाया ऐसा खेल देखता रह गया कपल, ऐसे बने करोड़पति
jantaserishta.com
9 Oct 2022 12:53 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: एक कपल की किस्मत उस वक्त चमक गई, जब वह अपने घर की मरम्मत करवा रहे थे. दरअसल, किचन की फर्श के नीचे से उन्हें 264 सोने के सिक्के मिल गए. अधिकांश सिक्के लगभग 300 साल पुराने थे. हाल ही में कपल ने एक नीलामी में इन एंटीक सिक्कों को सात करोड़ रुपये में बेच दिया और एक झटके में करोड़पति बन गए.
मामला ब्रिटेन के यॉर्कशायर का है जहां एलरबी गांव में रहने वाले कपल को 3 साल पहले किचन की फर्श के नीचे से 264 सोने के सिक्के मिले थे. ये सिक्के King James प्रथम के शासन काल के हैं. कपल ने हाल ही में नीलामी में इन सिक्कों को £755,000 (6 करोड़ 92 लाख रुपये) में बेचा है.
'डेली मेल' के मुताबिक, जोसेफ फर्नले और उनकी पत्नी सारा मैस्टर 18 वीं शताब्दी में बने एक घर में रहते थे. साल 2019 में वे अपने किचन की मरम्मत करवा रहे थे. तभी उन्हें किचन की कंक्रीट फर्श के नीचे से सैकड़ों सोने के सिक्के मिले, जिनमें से कुछ 400 साल से अधिक पुराने थे.
कपल एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके परिवार के लोग लौह अयस्क, लकड़ी और कोयले का कारोबार करते हैं. परिवार में एक संसद सदस्य भी रह चुके हैं. इसी साल जोसेफ और सारा की जोड़ी ने फैसला किया कि वे सोने के सिक्कों को नीलामी में शामिल करेंगे.
जिसके बाद लंदन के एक नीलामीकर्ता को इन सिक्कों को करीब सात करोड़ में ये सिक्के बेचे गए. इतनी बड़ी रकम मिलने पर कपल को यकीन नहीं हुआ कि सिक्के इतने महंगे बिकेंगे. जबकि दिखने में सिक्के बेहद साधारण थे. एक्सपर्ट के मुताबिक ये सिक्के बेहद पुराने और दुर्लभ हैं, जिस वजह से इनकी कीमत बढ़ गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





