विश्व

नशे में चमकी किस्मत, शख्स के साथ हुआ ये...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 2:58 PM IST
नशे में चमकी किस्मत, शख्स के साथ हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: किस्मत कब चमक जाए, कोई नहीं कह सकता. कुछ ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ, जिसने शराब के नशे में रेस में एक घोड़े पर दांव पर लगा दिया. जिस घोड़े पर उसने दांव लगाया, उसके रेस जीतने के दूर-दूर तक कोई चांस नहीं थे. लेकिन आखिर में 'चमत्कार' हो गया और शख्स लखपति बन गया. जीत के बाद उसका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया की है. जहां जारोड (Jarrod) नाम के शख्स ने हॉर्स रेसिंग में एक घोड़े पर 11 हजार रुपये का दांव लगाकर करीब 20 लाख रुपये (£20,000) जीत लिए. दिलचस्प बात यह है कि जारोड ने ये दांव नशे में और अनमने ढंग से लगाया था. इतना ही नहीं उस घोड़े के रेस जीतने के चांस ना के बराबर थे, क्योंकि वो रेस में 180-1 से पीछे चल रहा था.
दांव लगाने के बाद जारोड को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो इनाम जीत पाएगा. लेकिन रेसकोर्स में अनाउंसमेंट में बतौर विजेता आश्चर्यजनक रूप से अपना नाम सुनकर जारोड की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस बारे में बीते शुक्रवार को जारोड ने एक इंटरव्यू दिया, जो अब सुर्खियां बटोर रहा है.
Racing.Com को दिए इंटरव्यू में जारोड ने कहा कि उस दिन मेरे पास 14-15 हजार रुपये ही थे. मैं दोस्तों संग बीयर पी रहा था. तभी हम टहलते हुए रेसकोर्स के अस्तबल पहुंच गए. वहां हमने खेल-खेल में एक घोड़े पर दांव लगा दिया. पैसे कम पड़े तो सबने थोड़े-थोड़े मिला लिए. आखिर में पता चला कि हमारे हॉर्स ने £20,000 से अधिक का इनाम जीत लिया. इंटरव्यू में जारोड ने कहा कि यह सब मेरी मां और पिता के लिए है.
जारोड के इंटरव्यू वाले वीडियो पर तमाम यूजर्स ने रिएक्ट किया है. एक यूजर ने कहा कि किस्मत हो तो ऐसी, वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि बधाई हो, आप मालामाल हो गए. एक अन्य यूजर ने लिखा- किस्मत बदलते देर नहीं लगती.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story