
x
DEMO PIC
ढाका, (आईएएनएस)| बांग्लादेश में तरल पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमत 22.15 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 124.85 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार ढाका में बांग्लादेश ऊर्जा नियामक आयोग (बीईआरसी) ने एक बयान में एलपीजी कीमतों में वृद्धि की घोषणा की। नई कीमत गुरुवार शाम 6 बजे से लागू हो गई।
जनवरी में 12 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,232 टका थी, जो अब 1,498 टका होगी।
एलपीजी की कीमत बढ़ाने का कदम बिजली की कीमत में प्रति यूनिट 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद लिया गया।
बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन राज्य मंत्री नसरूल हामिद ने कहा कि सरकार हर महीने बिजली और ऊर्जा की कीमतों को समायोजित करने की योजना पर काम कर रही है।
मंत्री ने कहा कि मासिक आधार पर मूल्य समायोजन किए जाने पर गैस आयात में वित्तीय घाटे के कारण हुए बैकलॉग को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।
विशेषज्ञों ने दावा किया कि खुदरा बिजली और ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी से देश की मुद्रास्फीति की दर फिर से बढ़ सकती है।
बांग्लादेश सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार देश में मुद्रास्फीति पिछले साल अगस्त में बढ़कर 9.52 प्रतिशत हो गई, जो 10 वर्षों में सबसे अधिक है।
Tagsबांग्लादेशएलपीजीएलपीजी कीमतरसोई गैस के दाम बढ़ेबांग्लादेश एलपीजी कीमतBangladeshlpglpg priceLPG price hikedBangladesh lpg price
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





