विश्व

छोटे कद वाले कपल की लव स्टोरी, देखें वीडियो

jantaserishta.com
30 Sept 2022 12:12 PM IST
छोटे कद वाले कपल की लव स्टोरी, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दोनों की लंबाई 3-3 फीट है.
नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान में रहने वाले पति-पत्‍नी अपनी कम लंबाई की वजह से चर्चा में है. जुर्मत और नबीला, दोनों की लंबाई 3-3 फीट है. हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में उन्होंने अपनी लव स्टोरी शेयर की है.
हालांकि, कपल की शादी को दो साल से ज्‍यादा का समय बीत चुका है. कपल ने वीडियो में बताया कि उन्‍हें रोजमर्रा की जिंदगी में तंगहाली भी देखी है. इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं.
आखिर जुर्मत कैसे नबीला से मिले? जुर्मत बोले- रेस्‍टोरेंट में नबीला की बहन ने उन्‍हें पहली बार देखा. खाना खाने के बाद नबीला की बहन ने उनसे पूछा था कि क्‍या उनकी शादी हुई है? इस पर उन्‍होंने जवाब में 'ना' कहा.
नबीला की बहन, उनका मोबाइल नंबर ले गई थीं. दो दिन के बाद उनका फोन आया और उन्‍होंने तब पहली बार इनके (नबीला) बारे में बताया और शादी को लेकर बात की. उन्‍होंने नबीला के फोटो भी भेजे. जब फोटो आए तो कैसा लगा? इस पर जुर्मत बोले- वह अलग ही फीलिंग थी. वहीं, नबीला ने कहा कि जब उन्‍होंने जुर्मत के फोटो देखे तो यह बहुत ही प्‍यारे लगे थे.
नबीला और जुर्मत ने बताया कि उनके पास रिश्‍ते तो पहले भी आए थे, लेकिन कहीं से कोई बात नहीं बनी. कुछ रिश्‍ते ऐसे भी रहे, जो उन्‍हें पसंद नहीं आए.
नबीला ने वीडियो में अपली लवलाइफ को लेकर तमाम बातें की. बोलीं- अगर वह इनको आसपास नजर ना आएं तो ये घर सिर पर उठा लेते हैं. यह घर के काम में हाथ बंटाते हैं. हर चीज का ख्‍याल रखते हैं, अगर कोई चीज पसंद आ जाए और इनकी जेब इजाजत ना भी दे, तो भी पूरा करने की कोशिश करते हैं.
नबीला ने इंटरव्‍यू के दौरान यह बात मानी कि लंबाई कम होने की वजह से कुछ कामों में दिक्‍कत होती है. लेकिन, हम दोनों मिलकर सारे काम कर लेते हैं. कपल ने बताया कि हम दोनों में कभी भी लड़ाई नहीं होती है. जुर्मत ने बताया कि अगर नाराजगी होती है तो वह गाना गा देते हैं. जुर्मत ने वीडियो में बताया कि नबीला को खाने में बिरयानी, दही भल्‍ले और शोरमा पसंद है.
जुर्मत ने बताया कि वह रेस्‍टोरेंट में डोरमैन के तौर पर काम करते हैं. यहां उन्‍हें 12 हजार रुपए सैलरी के मिलते हैं. ड्यूटी 12 घंटे की है.
नबीला ने बताया कि उनका एक बेटा भी हुआ था, लेकिन उसकी मौत हो गई थी. यह बात कहते हुए वह फफककर रोने लगीं. बोलीं- डॉक्‍टर ने उन्‍हें तब कहा था कि अच्‍छी खुराक लें. लेकिन, हालात ऐसे थे कि वह ऐसा ना कर सकीं. नबीला ने वीडियो में कहा कि वह किसी के सामने हाथ नहीं फैला सकतीं, लेकिन वह चाहती हैं कि वह अपने शौहर की मदद करें.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story