विश्व

कीव में फिर जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, हवाई हमले की चेतावनी जारी

Nilmani Pal
16 March 2022 7:50 AM IST
कीव में फिर जोरदार विस्फोट की आवाज सुनी गई, हवाई हमले की चेतावनी जारी
x

यूक्रेन के कई बड़े शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है. चर्कासी, निप्रो, ल्विव, कीव, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ओडेसा, विन्नित्सिया, किरोवोह्रद और खमेलनित्स्की ओब्लास्ट में सायरन सक्रिय कर दिए गए हैं. साथ ही कीव, इज़ियम, क्रेमेनचुक, बिला त्सेरकवा, निकोपोल, मायकोलाइव, कीव, इज़मेल, ओडेसा, पोल्टावा और क्रिवे ओज़ेरो क्षेत्र के शहरों में भी हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है. सीएनएन की रिपोर्ट है कि कीव के उपनगरों में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी गई.

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग कवर कर रहे पत्रकारों पर भी हमले जारी हैं. मंगलवार को 3 पत्रकार इसका शिकार हुए हैं, जिनमें से 2 की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है. यूक्रेन ने रूस पर फायरिंग का आरोप लगाया है.

यूक्रेन की सेना के मुताबिक कीव के पास फॉक्स न्यूज (Fox news) की टीम कवरेज कर रही थी. इस दौरान रूस की सेना ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इस हमले में कैमरामैन पियरे जक्रेव्स्की और प्रोड्यूसर ऑलेक्जेंड्रा कुर्शीनोवा की मौत हो गई. जबकि, पत्रकार बेंजामिन हॉल के पैर का एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है.


Next Story