विश्व

लंदन: बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था शख्स, गिरफ्तार

Kunti Dhruw
14 April 2021 6:28 PM GMT
लंदन: बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा था शख्स, गिरफ्तार
x
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यहां बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: लंदन : मेट्रोपोलिटन पुलिस ने यहां बकिंघम पैलेस के पास कुल्हाड़ी लेकर घूम रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि यह मंगलवार शाम व्यक्ति 'द मॉल' के पास पाया गया और उसे गश्त कर रहे अधिकारियों ने पकड़ लिया। यह एक व्यस्त मार्ग है और वह ट्रैफलगर स्कवायर से शाही महल की ओर जाता है।

कुल्हाड़ी लिए बैठ गया घुटनों के बल
रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर अपने घुटने के बल बैठ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। स्कॉटलैंड यार्ड ने एक बयान में कहा, 'सशस्त्र अधिकारी पास में ही पड़ोस में थे। अधेड़ उम्र के इस व्यक्ति को एक धारदार हथियार रखने के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। 'बयान में कहा गया है, ''कोर्ट चोट लगने की खबर नहीं है। इस व्यक्ति को पूछताछ के लिए चेरिंग क्रॉस पुलिस थाना ले जाया गया।'
सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर हो रही तस्वीर
इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिनमें छह अधिकारी डाउनिंग स्ट्रीट के पिछले प्रवेश द्वार के करीब संदिग्ध व्यक्ति को घेरे नजर आ रहे हैं।मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इस घटना को फिलहाल आतंकवाद से जोड़ कर नहीं देखा जा रहा है।
Next Story