विश्व

London: ब्रिटेन ने आर्थिक नीति बदलने के संकेत दिए

Riyaz Ansari
6 April 2025 11:44 PM IST
London: ब्रिटेन ने आर्थिक नीति बदलने के संकेत दिए
x

London लंदन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति से उत्पन्न वैश्विक व्यापार संकट के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने देश की आर्थिक दिशा में बड़ा बदलाव करने के संकेत दिए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट में बढ़ती चिंता के बीच स्टारमर पुराने आर्थिक सिद्धांतों को त्यागने और देश में मंदी की आशंका को देखते हुए नीति बदलाव की तैयारी में हैं।

प्रधानमंत्री के करीबी सूत्रों के अनुसार, सरकार मौजूदा वित्तीय नियमों में ढील देने, अधिक कर्ज लेने और अर्थव्यवस्था को गति देने जैसे उपायों पर विचार कर रही है। सरकार ने अब तक कर न बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन अब इस नीति में बदलाव संभव है। ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ ने ब्रिटेन को भी प्रभावित किया है, जिससे निर्यात और निवेश दोनों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

चांसलर रेचेल रीव्स के साथ मिलकर स्टारमर आर्थिक पुनर्संरचना के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ताकि देश को मंदी से बचाया जा सके और घरेलू विकास को प्रोत्साहन दिया जा सके





Next Story