विश्व

इस देश में बढ़ा 20 दिसंबर तक लॉकडाउन, UK में 5 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

Neha Dani
26 Nov 2020 3:59 AM GMT
इस देश में बढ़ा 20 दिसंबर तक लॉकडाउन, UK में 5 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें
x
दुनिया में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच जर्मनी ने 20 दिसंबर तक के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| दुनिया में बढ़ते कोरोना के कहर के बीच जर्मनी ने 20 दिसंबर तक के लिए आंशिक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।वहीं, सोशल कॉन्टैक्ट को लेकर जारी पाबंदियों को जनवरी तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। फेडरल स्टेट के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में चांसलर एंजेला मर्केल ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस बात पर चर्चा हुई कि अगर कोरोना के नए मामलों में कमी नहीं आई, तो हम पाबंदियों को जनवरी की शुरुआत तक बढ़ा सकते हैं। जर्मनी में अब कुल 9.83 लाख कोरोना के मामले में सामने आ चुके हैं, जबकि करीब 15 हजार लोगों की इस वजह से मौत भी हो चुकी है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम (UK) में 5 मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा 696 मौतें दर्ज की गईं।

6 करोड़ से लोग आ चुके चपेट में

दुनियाभर में अब तक 6.07 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.20 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14.26 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.72 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

संक्रमित मौतें ठीक हुए

अमेरिका 11,31,37,962 2,68,219 78,05,280

भारत 92,66,697 1,35,261 86,77,986

ब्राजील 61,66,898 1,70,799 55,12,847

फ्रांस 21,70,097 50,618 1,56,552

रूस 21,62,503 37,538 16,60,419

स्पेन 16,22,632 44,037 उपलब्ध नहीं

यूके 15,57,007 56,533 उपलब्ध नहीं

इटली 14,80,874 52,028 637,149

अर्जेंटीना 13,90,388 37,714 1,217,284

कोलंबिया 12,70,991 35,860 1,174,959

UK में अब तक 56 हजार से ज्यादा मौतें

वहीं, ब्रिटेन में कोरोना की वजह से पिछले 24 घंटे में 696 मौतें दर्ज की गईं और 18 हजार 213 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक दिन में सबसे ज्यादा मौतों की बात करें, तो 5 मई के बाद से बुधवार को सबसे ज्यादा मौतें रिकॉर्ड की गईं। आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। हाल ही में कुछ वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि क्रिसमस से पहले पाबंदियों में राहत की सरकार की प्लानिंग कोरोना की आग पर ईंधन छिड़कने का काम कर सकती है।

Next Story