विश्व

इस राज्य में लगाया गया लॉकडाउन, सामुदायिक संक्रमण फैलने के चलते बरती जा रही सख्ती

Gulabi
18 Nov 2020 3:41 PM GMT
इस राज्य में लगाया गया लॉकडाउन, सामुदायिक संक्रमण फैलने के चलते बरती जा रही सख्ती
x
कोरोना के मामले पूरी दुनिया में कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना के मामले पूरी दुनिया में कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसी न किसी देश में हर रोज नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं, नए मामलों के रिकॉर्ड बन रहे हैं। आस्ट्रेलिया के दक्षिण राज्य में लॉकडाउन

लगा दिया गया है। जापान और दक्षिण कोरिया में बुधवार को रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। दक्षिण कोरिया में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने के कारण सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां सामुदायिक संक्रमण फैल गया है। जापान में टोक्यो के हालात ज्यादा खराब हैं। सरकारी स्तर पर यहां कुछ नए नियमों को लागू करने के संकेत दिए गए हैं। आस्ट्रेलिया के दक्षिणी राज्य में छह दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी गई है। नई गाइडलाइन जारी की गई है।

रूस में मरने वालों की संख्या बढ़ी

रूस में कोरोना के नए मामले बढ़ने के साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। यहां के एक प्रांतीय गवर्नर की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आलोचना हो रही है। वे अपने प्रांत में इलाज न कराते हुए मास्को चले गए हैं। रूस में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता में गुस्सा है। ब्रिटेन में एक दिन में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। अब तक 52 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। यहां एक माह का लॉकडाउन चल रहा है। यूरोपीय देशों में फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर कोरोना के कुल मामलों की संख्या बीस लाख को पार कर गई है। पाकिस्तान में कोरोना के निरंतर नए मामले सामने आ रहे हैं। इधर सरकार ने दावा किया है कि उसने करीब साढ़े सात सौ करोड़ रुपये का फंड वैक्सीन के लिए निकाल लिया है। यहां के नेशनल वैक्सीन समिति के प्रमुख डा. असद हफीज ने कहा है कि वैक्सीन आने में अब बस कुछ माह ही रह गए हैं।

नोबेल पुरस्कार समारोह अब डिजिटल होगा

कोपेनहेगन: 2020 का शांति नोबेल पुरस्कार समारोह कोरोना के कारण अब डिजिटल रूप में होगा। अगले महीने ओस्लो में होने वाले इस समारोह को कोरोना मामले बढ़ने के कारण स्थगित किया गया है। ज्ञात हो कि इस बार का नोबेल शांति पुरस्कार व‌र्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्लूएफपी) को दिया गया है। पुरस्कार समारोह ओस्लो के सिटी हॉल में परंपरागत रूप से हर साल दस दिसंबर होता रहा है। इस दिन नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि होता है। अब यह वर्चुअल होगा।

Next Story