विश्व

न्यूजीलैंड में बढ़ा लाकडाउन, आज भी सामने आए डेल्टा वेरिएंट के 11 नए मामले

Neha Dani
20 Aug 2021 10:36 AM GMT
न्यूजीलैंड में बढ़ा लाकडाउन, आज भी सामने आए डेल्टा वेरिएंट के 11 नए मामले
x
लॉकडाउन में सभी स्कूल, सार्वजिनक स्थल और अधिकांश कारोबार बंद रहेंगे। लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है

न्यूजीलैंड में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यहां पर लाकडाउन को मगंलवार आधी रात के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (PM Jacinda Ardern) ने आज यानी शुक्रवार को लाकडाउन का विस्तार करते हुए बताया कि यहां पर बढ़ते डेल्टा वेरिएंट की वजह से मंगलवार (24 अगस्त) तक लाकडाउन की समय-सीमा बढ़ाई गई है। बता दें कि पिछले दिनों यहां पर कोरोना का एक मामला आने के बाद ही प्रशासन ने लाकडाउन लगा दिया था। इसलिए न्यूजीलैंड को अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस को लेकर संजीदा कहा गया है।

आज भी सामने आए डेल्टा वेरिएंट के 11 नए मामले
हालांकि, दुनिया में न्यूजीलैंड, दुनिया में एक ऐसा स्थान है जहां पर कोरोना वायरस को काफी हद काबू कर लिया गया है। पिछले दिनों यहां पर स्थित आकलैंड में 7 दिनों का लाकडाउन लगाया था। साथ ही प्रधानमंत्री ने महामारी को खत्म करने के लिए लोगों को एहतियात बरतने को कहा था। इससे पहले न्यूजीलैंड में आखिरी केस फरवरी में दर्ज किया गया था। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, न्यजीलैंड में शुक्रवार को भी डेल्टा वेरिएंट के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
न्यूजीलैंड में 12 से 15 साल के बच्चों को टीका लगवाने पर मिलेगी अनुमति
बता दें कि न्यजीलैंड अब 12 से 15 साल के बच्चों को कोरोना वायरस रोधी का टीका लगवाने की अनुमति देने पर विचार किया गया जा रहा है। इससे पहले 16 साल से ऊपरॉ के लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाने की इजाजत मिली हुई है। कोरोना से लड़ने के लिए यहां पर टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए लगातार सरकार कार्य किया जा रहा है। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार के चलते संक्रमण धीरे-धीरे यह बढ़ रहा है। डेल्टा वेरिएंट ने अब देश में वापस लॉकडाउन लगाने पर मजबूर किया हुआ है। लॉकडाउन में सभी स्कूल, सार्वजिनक स्थल और अधिकांश कारोबार बंद रहेंगे। लोगों को घर से काम करने की सलाह दी गई है


Next Story