विश्व

महिला पत्रकार को गोली मारने का LIVE वीडियो, मची खलबली

jantaserishta.com
9 Jun 2025 2:16 PM IST
महिला पत्रकार को गोली मारने का LIVE वीडियो, मची खलबली
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के लॉस एंजेल्स में भयानक अशांति फैली हुई है. इसी बीच एक विदेशी पत्रकार को गोली मारने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक महिला रिपोर्टर घटनास्थल से रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पीछे खड़े दंगारोधी पुलिस के जवानों में से एक ने उनकी टांग में गोली मार दी.
जिस महिला रिपोर्टर के पैर में गोली लगी है वो ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि लॉस एंजेल्स में अशांति के दौरान पुलिस ने ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्टर के पैर में गोली मार दी. महिला रिपोर्टर का नाम लॉरेन टोमासी बताया जा रहा है. लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शनों के दौरान लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही थी. पत्रकार का कहना है कि एक अधिकारी ने जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया.
ट्रंप प्रशासन द्वारा दो दिन पहले कुछ इलाकों में डिपोर्टेशन के लेकर रेड मारी गई थी. इसके बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन पर अवैध रूप से अमेरिका में रहने का आरोप था. इस घटना के बाद से ही फेडरल इमीग्रेशन के डिपोर्टेशन कैंपेन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और इसने हिंसक झड़पों का रूप ले लिया.
एक ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस की रिपोर्टर लॉरेन टोमासी हिंसक विरोध प्रदर्शनों की लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी. उसका आरोप है कि इसी दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए चलाई जाने वाली रबड़ की गोली का उस पर इस्तेमाल किया गया. वह बड़े आराम से रिपोर्टिंग कर रही थी. तभी पीछे खड़े एक पुलिस अफसर ने उसके पैर में गोली मार दी.
वीडियो में भी गोली मारने की घटना कैद हो गई. उनका कहना है कि वो उस इलाके में घंटों तक खड़ी थी और विरोध प्रदर्शन को कवर कर रही थीं. तभी स्थिति तेजी से बिगड़ गई. इसके बाद लॉस एंजेल्स पुलिस (LAPD) घोड़े पर सवार होकर आगे बढ़ी और रबर की गोलियां चलाने लगी. इसी दौरान कैमरा कुछ देर के लिए बाईं ओर घूमा. इसमें हथियारबंद अधिकारियों की एक पंक्ति दिखाई देती है, जिनमें से एक अपनी राइफल उठाता है और सीधे टॉमसी पर निशाना साधता हुआ दिखाई देता है.
गोली चलने की आवाज के साथ ही टोमासी चिल्लाने लगती है और पीछे से आवाज आनी शुरू हो जाती है कि तुमने अभी-अभी रिपोर्टर को गोली मारी है. वहीं बैकग्राउंड में रिपोर्ट के दर्द से कराहने की आवाज भी साफ सुनाई देती है. हालांकि, इससे टोमासी को चोटें तो आईं, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story