विश्व

रॉकेट हमले का LIVE वीडियो, सड़क पर मची तबाही, दहला इलाका

jantaserishta.com
31 Aug 2024 12:07 PM IST
रॉकेट हमले का LIVE वीडियो, सड़क पर मची तबाही, दहला इलाका
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: रूस का एक शहर है बेल्गोरोद. जहां कल रात आसमान से कई गोले गिरे. रूस का दावा है कि ये यूक्रेन के RM-70 Vampire MLRS के रॉकेट्स थे, जिन्होंने आम लोगों को निशाना बनाया है. जबकि दूसरी तरफ यह खबर भी आ रही है कि रूस ने अपने ही लोगों पर गलती से पंतशिर एयर डिफेंस सिस्टम की मिसाइलें दाग दी.
सच्चाई क्या है ये नहीं पता चल पा रही है लेकिन X पर इस हमले के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे सड़क पर चल रही गाड़ियों के ऊपर मिसाइलें, रॉकेट या बम, वो जो कुछ भी हो, किस तरह से गिर रहे हैं. तबाही मचा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई है. 37 जख्मी हैं, जिसमें 6 बच्चे भी हैं.
RM-70 का पूरा नाम है Raketomet vzor 1970. यह एक मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम है. इसे चेक गणराज्य ने बनाया था. 1972 से लगातार इसका इस्तेमाल कई देश कर रहे हैं. पश्चिमी सहारा युद्ध, रूस-जॉर्जिया युद्ध, श्रीलंका सिविल वॉर, लीबिया युद्ध, अफगानिस्तान की जंग जैसे कई लड़ाइयों में इसका इस्तेमाल हो चुका है.
इस सिस्टम का वजन 33.7 टन होता है. 28.8 फीट लंबा, 8.2 फीट चौड़ा और 8.10 फीट ऊंचा होता है ये सिस्टम. इसे चलाने के लिए छह लोगों की जरूरत पड़ती है. इसमें 122.4 मिलिमीटर कैलिबर के रॉकेट्स लगते हैं. यह एक बार में 40 रॉकेट दाग सकता है, जिनकी रेंज 20 किलोमीटर होती है.
इसके अलावा इसमें यूनिवर्सल मशीन गन 59 लगी होती है. यह 8X8 पहियों वाले ट्रक पर इंस्टॉल किया जाता है. यह ट्रक एक बार में 400 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. इसकी अधिकतम गति 85 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story