विश्व

62 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, जिंदा जले

jantaserishta.com
29 Dec 2024 9:07 AM IST
62 लोगों की मौत का LIVE वीडियो, जिंदा जले
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक विमान के रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 62 लोगों की मौत हो गई. रायटर्स के मुताबिक, यह दुर्घटना उस समय हुई जब थाईलैंड से उड़ान भरने वाले 175 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को लेकर जेजू एयर का विमान हवाई अड्डे पर उतर रहा था. हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें विमान रनवे से उतरकर दूर तक फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है और आगे जाकर एक फेंसिंग से टकरा जाता है. टकराने के बाद विमान में एक जोरदार धमाका होता है और इसके परखच्चे उड़ जाते हैं. टकराने के तुरंत बाद ही विमान में आग लग जाती है.
अधिकारियों ने बताया कि थाईलैंड के बैंकॉक से उड़ान भरने वाला यह विमान स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और फेंसिंग से टकरा गया. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में दिखाया गया है कि विमान में आग लग गई और चारो ओर धुआं और आग फैल गई.
योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि विमान में 175 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे. 175 यात्री में 173 यात्री दक्षिण कोरियाई थे और दो थाई नागरिक थे. न्यूज एजेंसी ने बताया कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान रनवे से भटक गया और बाड़ से टकरा गया. अधिकारियों ने कहा कि वे आग लगने के सही कारण की जांच कर रहे हैं. विजुअल्स में विमान को लैंडिंग गियर खोले बिना उतरते हुए दिखाया गया और अंत में विस्फोट हो गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story