विश्व

20 मौत का LIVE VIDEO, CCTV कैमरे में कैद

jantaserishta.com
9 Nov 2024 12:32 PM IST
20 मौत का LIVE VIDEO, CCTV कैमरे में कैद
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर तेज बम धमाके की जानकारी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में कम से कम 20 की जान चली गई है और दो से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक ट्रेन रवाना होने से पहले टिकट काउंटर के पास भारी भीड़ के बीच विस्फोट हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है।
जानकारी के मुताबिक मौके पर राहत बचाव टीम पहुंची है और पुलिस हादसे की जांच में लगी है। जानकारी के मुताबिक क्वेटा शहर में दो धमाके हुए हैं। दूसरे धमाके में भी करीब 15 लोग घायल हुए हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी किसी संगठन ने अब तक नहीं ली है। पाकिस्तान में इस तरह की आतंकी घटनाएं आम हो गई हैं।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, ऐसा लगता है कि यह आत्मघाती हमला था। हालांकि इसके बारे में कुछ स्पष्ट कहना अभी जल्दबाजी होगी। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, विस्फोट के दौरान वहां आसपास करीब 100 लोग मौजूद थे। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि आसपास के अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। घायलों का इलाज पहले किया जा रहा है।
बीते दिनों उत्तर वजीरिस्तान इलाके में बम धमाका हुआ था जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा के पास धमाका हुआ। इसमें भी चार बच्चों की मौत हो गई। सप्ताहभर पहले बलूचिस्तान में एक स्कूल के पास धमाका हुआ था जिसमें पुलिस के जवानों के साथ स्कूल के पांच मासूमों की भी मौत हो गई थी। आए दिन पोलियो वैक्सीन वाहन को भी निशाना बनाया जाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story