विश्व

LIVE वीडियो...विमान के बाएं इंजन में आग की लपटें, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
20 July 2025 8:14 AM IST
LIVE वीडियो...विमान के बाएं इंजन में आग की लपटें, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अटलांटा जा रही डेल्टा एयर लाइन्स की फ़्लाइट DL446 शुक्रवार को टेकऑफ के कुछ देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फ्लाइट को ऑपरेट कर रहा 24 साल पुराना बोइंग 767-400 (रजिस्ट्रेशन N836MH) जैसे ही एयरपोर्ट से रवाना हुआ, उसके बाएं इंजन में आग की लपटें देखी गई.
Aviation A2Z की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट्स ने उड़ान के दौरान इंजन में आग के संकेत देखे. जमीन से ली गई वीडियो फुटेज में विमान के बाएं इंजन से आग की लपटें निकलती नजर आईं, जिससे लोग हैरान हो गए. स्थिति को गंभीर समझते हुए पायलट्स ने तुरंत इमरजेंसी डिक्लेयर की और Air Traffic Control (ATC) से कोऑर्डिनेट कर विमान को वापस लाने का निर्णय लिया.
विमान पहले प्रशांत महासागर की दिशा में गया, फिर डाउनी और पेरामाउंट इलाकों के ऊपर से घूमते हुए वापसी की. इस दौरान विमान की ऊचाई और स्पीड स्थिर बनी रही और सभी सेफ्टी चेकलिस्ट्स को फॉलो किया गया. लैंडिंग के वक्त इमरजेंसी क्रूज पहले से तैयार थे. उन्होंने पुष्टि की कि आग पर काबू पा लिया गया. अच्छी बात ये रही कि फ्लाइट में मौजूद किसी भी पैसेंजर या क्रू मेंबर को कोई चोट नहीं पहुंची.
BBC से बात करते हुए डेल्टा के प्रवक्ता ने कहा, “डेल्टा फ्लाइट 446 ने बाएं इंजन में समस्या के संकेत के बाद उड़ान के थोड़ी देर बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर वापसी की." पैसेंजरों ने बताया कि कैप्टन ने उन्हें सूचित किया था कि फायर टीम इंजन की जांच कर रही है. Federal Aviation Administration (FAA) ने इंजन में आग लगने की इस घटना की जांच शुरू कर दी है. यह विमान General Electric CF6 इंजन से चलता है.
गौर करने वाली बात यह है कि इस साल डेल्टा एयर लाइन्स में यह दूसरी इंजन फायर की घटना है. इससे पहले 1 जनवरी को डेल्टा की फ़्लाइट DL105 को भी इसी तरह अटलांटा से ब्राजील के साओ पाउलो जाते समय वापस लौटना पड़ा था, जब टेकऑफ के बाद बाएं इंजन से लपटें उठी थीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story