विश्व

OMG LIVE मंजर...बीच सड़क धंसी जमीन, गाड़ियां समाईं

jantaserishta.com
24 Sept 2025 12:37 PM IST
OMG LIVE मंजर...बीच सड़क धंसी जमीन, गाड़ियां समाईं
x
वीडियो हुआ वायरल.
नई दिल्ली: थाईलैंड की राजधानी में बैंकॉक में एक व्यस्त सड़क देखते ही देखते जमीन में जमा गई और रोड पर 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया. थाईलैंड के वजीरा अस्पताल के आसपास के इलाके को इस बड़े से सिंकहोल की वजह से खाली कराना पड़ा और ट्रैफिक को पूरी तरह से बंद करनी पड़ा. हादसे के दौरान कुछ गाड़ियां इसकी चपेट में आ गईं और सड़क पर बने बिजली के खंभे जमीन में समा गए.
'साउथ चाइना पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार तड़के की है, जब बैंकॉक के एक अस्पताल के सामने 50 मीटर गहरा सिंकहोल खुल गया, जिससे कारें और बिजली के खंभे धंस गए. इस घटना से शहर के निवासी हैरान रह गए और इस हादसे के पीछे पास में बन रहे एक अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन को वजह बताया जा रहा है.
स्थानीय अधिकारियों ने थाई राजधानी के ऐतिहासिक पुराने शहर में सैमसेन रोड पर स्थित वजीरा अस्पताल के आसपास की सड़कों को सुबह करीब सात बजे बंद कर दिया, क्योंकि यहां बहुत बड़ा गड्ढा हो गया था. इलाके की पाइपलाइन टूट गई और पानी की तेज धार बहने लगी थी. जबकि बिजली के तारों के गिरने से खतरनाक चिंगारियां निकल रही थीं.
सार्वजनिक अस्पताल के सामने करीब 30X30 मीटर चौड़ा और 50 मीटर गहरा गड्ढा हो गया. आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों और अस्पताल के मरीजों को बाहर निकाला गया, ताकि उनके साथ किसी तरह का हादसा न हो. सिंकहोल खुलने के दौरान सड़क पर कई गाड़ियां मौजूद थीं और सड़क को जमीन में धंसते देख लोगों ने तेजी से अपने वाहनों को पीछे हटाना शुरू कर दिया.
इससे पहले, थाईलैंड के सरकारी समाचार ब्यूरो की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि सिंकहोल का एक्सटेंशन हो रहा है, लेकिन इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. रिपोर्ट में बताया गया कि इमरजेंसी टीम और इंजीनियरिंग टीमें इलाके को सुचारू बनाने और आगे के नुकसान को रोकने के लिए काम कर रही हैं. स्टेशन को बंद कर दिया गया है क्योंकि सिंकहोल ने पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए खतरा पैदा कर दिया है और यात्रियों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दिखाया गया है कि गड्ढे से कुछ ही मीटर की दूरी पर कारें पीछे की ओर जा रही हैं, क्योंकि गड्ढे ने फुटपाथ को निगल लिया है, जिससे जमीन के नीचे एक गहरी खाई बन गई है. यह सिंकहोल ऐसे समय में बना है, जब बैंकॉक में भारी बारिश की आशंका है, क्योंकि आने वाले दिनों में सुपर टाइफून रागासा मेकांग डेल्टा देश में दस्तक देगा.
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तीन वाहनों को नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि यह हादसा भूमिगत रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य की वजह से हुआ है. अस्पताल की ओर से कहा गया है कि वह दो दिन के लिए ओपीडी सर्विस बंद कर देगा.
बैंकॉक शहर के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की इमारत को नुकसान पहुंचा है, साथ ही लोगों को पुलिस स्टेशन और आस-पास की अन्य इमारतों से बाहर निकलने का आदेश दिया गया है. गवर्नर ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस गड्ढे को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि भारी बारिश से और नुकसान होने की आशंका है. बैंकॉक में इस समय मानसून का मौसम है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story