
x
Beijing बीजिंग: सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 9 से 10 फरवरी तक च्यांगशी प्रांत के गांझोउ में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
ली छ्यांग ने सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के पुनरुद्धार और विकास में तेजी लाने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने, पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के विकास में सहयोग देने संबंधी सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और योजनाओं को पूरी तरह से कार्यान्वित करने, विशिष्ट और लाभकारी उद्योगों को सक्रिय रूप से विकसित करने और लोगों के जीवन स्तर की गारंटी और सुधार के लिए ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि लोग अधिक सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन जी सकें।
निरीक्षण दौरे में ली छ्यांग ने कहा कि महासचिव शी चिनफिंग पुराने क्रांतिकारी आधार क्षेत्रों के लोगों के बारे में बहुत चिंतित हैं। अश्व वर्ष का वसंत उत्सव नजदीक आ रहा है, इसलिए मैं सीपीसी केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की ओर से आप सभी से मिलने और नववर्ष की शुभकामनाएं देने आया हूं। आप सभी को अश्व वर्ष की समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य, कार्यों में सफलता और परिवारों में खुशियों की कामना करता हूं।
Tagsली छ्यांगच्यांगशीगांझोउसीपीसीपुराने क्रांतिकारी क्षेत्रअश्व वर्षनववर्ष शुभकामनाएंविकासस्थानीय जनताउद्योग विकासजीवन स्तर सुधारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





