विश्व
बीबी को जाने दो! ट्रंप ने नेतन्याहू के पक्ष में फिर बुलंद की आवाज, भ्रष्टाचार के मुकदमे को खत्म करने की उठाई मांग
jantaserishta.com
29 Jun 2025 11:05 AM IST

x
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमे की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि इससे गाजा और ईरान के साथ डील करने की कोशिशों को नुकसान पहुंचेगा।
अभियोजन पक्ष को सीधे तौर पर न धमकाते हुए, डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को अरबों डॉलर की अमेरिकी सहायता पर प्रकाश डाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ' पर लिखा, " इजरायल में बीबी नेतन्याहू के साथ जो हो रहा है वो भयावह है। वह एक युद्ध नायक हैं। एक प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ईरान में न्यूक्लियर खतरे से छुटकारा दिलाने में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ मिलकर शानदार काम किया है।"
ट्रंप ने आगे लिखा, "महत्वपूर्ण बात यह है कि वह अभी हमास के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, जिसमें बंधकों को वापस लाना शामिल होगा। " उन्होंने लिखा, "यह कैसे संभव है कि इजरायल के प्रधानमंत्री को बिना किसी बात (सिगार, बग्स बनी डॉल आदि) के लिए पूरे दिन कोर्टरूम में बैठने के लिए मजबूर किया जा सकता है। यह एक राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, जो कि बिना ठोस सबूत के किसी के खिलाफ जानबूझकर की गई छानबीन या प्रताड़ना है। 'न्याय' का यह मजाक ईरान और हमास दोनों की वार्ता में बाधा डालेगा।"
ट्रंप ने लिखा, "दूसरे शब्दों में, यह मूर्खता है। संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल की रक्षा और समर्थन के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है, जो किसी भी अन्य राष्ट्र की तुलना में कहीं अधिक है। हम इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं। हमने अभी-अभी प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू के नेतृत्व में एक बड़ी जीत हासिल की है और यह हमारी जीत को धूमिल करता है। बीबी को जाने दो, उन्हें एक बहुत बड़ा काम करना है!"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





