विश्व

फिलीपींस में वामको तूफान का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 67, 12 लोग अभी भी लापता

Rounak Dey
16 Nov 2020 10:28 AM IST
फिलीपींस में वामको तूफान का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 67, 12 लोग अभी भी लापता
x
फिलीपींस में वामको नामक तूफान से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 67 हो गई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| फिलीपींस में वामको नामक तूफान से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 67 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने कहा इस भीषण तूफान ने देश में भारी तबाही मचा रखी है। मृतक संख्या और बढ़ सकती है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट काउंसिल के मुताबिक इस साल देश में आए चक्रवाती तूफानों के चलते 12 लोग लापता हैं।

दो प्रांतों में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न, बचाव कार्य में बाधा बना भूस्खलन

वामको तूफान के चलते देश के कई हिस्सों में बुधवार की रात से ही तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश जारी है। कई जगह भूस्खलन हुए हैं और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है। उत्तरी फिलीपींस में बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन और साफ पानी मुहैया कराया जा रहा है। रविवार को दो प्रांतों में आई बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए।

अलकाला शहर के आपदा अधिकारी जैसिंटो एडवाएंटो ने स्थानीय रेडियो से कहा, लापता लोगों की तलाश जारी है। अलकाला शहर में कम से कम 12,000 केंद्रों में शरण लिए हुए है। जबकि कुछ नागरिकों ने बाढ़ के दौरान घर छोड़ने से इनकार करते हुए घर की छत पर शरण ली हुई है। उधर, राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर प्रशासन को मदद के लिए तत्पर रहने को कहा है।

उत्तरी प्रांतों में भूस्खलन से धान को बड़ा नुकसान

मौसम विभाग पहले ही चेता चुका है कि वाकमो तूफान के चलते पोलिलियो द्वीप में जबरदस्त भूस्खलन की आशंका है। देश के उत्तरी प्रांतों में धान की खेती को बड़ा नुकसान होने की चेतावनी भी दी गई है। मेयर क्रिस्टीना बोस्क ने कहा कि तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को घरों को छोड़ने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के लिए तैयार किए गए केंद्रों के लिए यह तूफान एक बड़ी चुनौती है।


Next Story