विश्व

इस तस्वीर से लें सीख! परेशानियों के बावजूद भी मुस्कुरा रहे पिता पुत्र, बेटा बिना हाथ-पैर के हुआ पैदा

jantaserishta.com
26 Oct 2021 10:23 AM IST
इस तस्वीर से लें सीख! परेशानियों के बावजूद भी मुस्कुरा रहे पिता पुत्र, बेटा बिना हाथ-पैर के हुआ पैदा
x
किसी की भी आंखें नम कर सकती है.

नई दिल्ली: तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलन (Mehmet Aslan) ने एक ऐसी तस्वीर खींची है जो किसी की भी आंखें नम कर सकती है. ये तस्वीर सिर्फ किसी को भावुक करने के लिए ही नहीं बल्कि हार चुके लोगों का हौसला बढ़ाने का भी दम रखती है. इस तस्वीर के जरिए एक पिता-पुत्र के प्यार को दिखाया गया है जो लाख परेशानियों के बावजूद भी मुस्कुरा रहे हैं. इस तस्वीर को साल की सर्वश्रेष्ठ फोटो चुना गया है.

मेहमत असलन ने ये तस्वीर सीरिया-तुर्की बॉर्डर पर हैटे प्रांत के रेहनाली में रह रहे एक सीरियाई शरणार्थी पिता-पुत्र की खुशी दिखा रही है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिता और पुत्र दोनों ही अपंग हैं, लेकिन फिर भी वो मुस्कुरा रहे हैं. इसलिए इस तस्वीर सिएना इंटरनेशनल अवॉर्ड्स 2021 में 'Photo Of the Year' चुना गया है.
इस तस्वीर में दिख रहे पिता ने सीरिया के एक बाजार में हुए बम ब्लास्ट में अपना पैर गंवा दिया था, जबकि गर्भवती पत्नी गृहयुद्ध के दौरान ही एक जहरीली गैस के संपर्क में आ गई थी, जिससे बेटा बिना हाथ-पैर के पैदा हुआ. पिता का एक पैर नहीं है तो बेटे के हाथ-पैर दोनों ही नहीं है, लेकिन उसके बाद भी दोनों मुस्कुरा रहे हैं. मेहनत असलन ने पिता-पुत्र की इसी खुशी को अपने कैमरे में कैद कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story