विश्व

जानें इन 3 TECH-BILLIONAIRES के शौक़ के बारे में, जिन्होंने मेहनत से अपने सपनों को किया पूरा

Gulabi
14 Nov 2020 11:29 AM GMT
जानें इन 3 TECH-BILLIONAIRES के शौक़ के बारे में, जिन्होंने मेहनत से अपने सपनों को किया पूरा
x
दुनियाभर में हर इंसान यही चाहता है कि उसका हर सपना पूरा हो।

जनता से रिश्ता वडेस्क। दुनियाभर में हर इंसान यही चाहता है कि उसका हर सपना पूरा हो। जी हाँ, हर इंसान के मन में कई तरह के सपने होते हैं जिन्हे वह पूरे करने के लिए दिन रात मेहनत करता है। ऐसे में दुनिया में कई लोग भी हैं जिन्होंने मेहनत से अपने सपनों को पूरा किया है और अपना नाम दुनियाभर में मशहूर कर डाला है। आज हम बात कर रहे हैं कुछ सबसे अमीर ऐसे लोगों की जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से हैं। हम आपको बताएंगे उनकी क्रेज़ी ख़रीदारियों के बारे में। आइए जानते हैं।

1. एलन मस्क- Tesla के CEO एलन मस्क ने जेम्स बॉन्‍ड की मूवी 'The Spy Who Loved Me' में दिखाई गई आइकॉनिक सबमरीन कार खरीदी है। जी हाँ, आपको बता दें कि उस कार की क़ीमत 1 मिलियन डॉलर है।

2. बिल गेट्स - माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स की पहली पसंद Leonardo Da Vinci के लेख हैं। जी हाँ, आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी कि उन्होंने Leonardo द्वारा लिखे गए 72 पेज़ों के संग्रह को क़रीब 30 मिलियन डॉलर में खरीदा। जी दरअसल यह लेख 16वीं शताब्दी के हैं और यह पांडुलिपि में कई डॉयग्राम्स , रेखाचित्रों और उनकी विश्व रचनाओं से भरी हुई है।

3. WhatsApp के सह-संस्थापक Jan Koum- Jan Koum को कारें पसंद है और वह उनके लिए इतने अधिक दीवाने हैं कि उन्होंने WhatsApp का अपना हिस्सा 7.5 मिलियन डॉलर में फ़ेसबुक को बेचने के बाद उन्होंने अपना पैसा रेयर ऑइकानिक कार कलेक्शन में लगा दिया। वैसे उनके कलेक्शन में कई Porsches हैं, और इसी के साथ ही कुछ Ferraris भी हैं, जिनमें F12 Berlinetta और 458 Speciale शामिल हैं।

Next Story