विश्व

ऋषि सुनक को भारी पड़ सकती है लीक हुई चिट्ठी, पीएम जानसन ने डिमोट करने की दी धमकी

jantaserishta.com
8 Aug 2021 8:57 PM IST
ऋषि सुनक को भारी पड़ सकती है लीक हुई चिट्ठी, पीएम जानसन ने  डिमोट करने की दी धमकी
x
ब्रिटैन न्यूज़

लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन उन मीडिया रिपोर्ट से आगबबूला हैं जिनमें पिछले हफ्ते दावा किया गया कि चांसलर ऋषि सुनक ने पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय कोविड-19 यात्रा मानकों में ढील देने की सिफारिश की थी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मूल के वित्त मंत्री ने अपने बॉस को पत्र लिखकर कहा था कि कोरोना वायरस के यात्रा मानकों के कारण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए इन यात्रा मानकों में ढील दी जानी चाहिए।
संडे टाइम्स के अनुसार, जानसन ने गुस्से में लाल होते हुए सुनक का डिमोशन कर उन्हें शक्तिशाली ट्रेजरी विभाग से स्वास्थ्य का जिम्मा संभालने को कहा है। जानसन को इस बारे में पहली बार तब पता चला जब मीडिया में रिपोर्ट तैयार हो चुकी थी। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ सूत्र के अनुसार तब जानसन ने एक दर्जन अधिकारियों की मौजूदगी में कहा कि वह बदलाव करने की सोच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब सुनक को अगला स्वास्थ्य राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। वह वहां अच्छा काम कर सकते हैं। फिर उसी बैठक में उन्होंने कहा कि चांसलर को मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में डिमोट किया जाएगा।
अखबार में इंगित किया गया कि जानसन बेलाग बोलने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट ने निजी वार्तालाप पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। हालांकि सुनक के सहयोगियों ने ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे कोविड संक्रमण के चलते अपना पूरा ध्यान आर्थिक बदहाली दूर करने पर ही केंद्रित करेंगे। साथ ही नई नौकरियां सृजित करने और पुरानी सुरक्षित करने के प्रयास करेंगे। इस बीच, सुनक एक कड़ा बजट लाने की तैयारी कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story