विश्व

पति के सामने बताई अंतिम इच्‍छा, पत्नी मरने से पहले अपने पूर्व प्रेमी के साथ करना चाहती है सेक्‍स

jantaserishta.com
3 Feb 2022 10:35 AM IST
पति के सामने बताई अंतिम इच्‍छा, पत्नी मरने से पहले अपने पूर्व प्रेमी के साथ करना चाहती है सेक्‍स
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक पति और पत्‍नी की कहानी वायरल है. दरअसल, इसमें एक बीमार पत्‍नी जो इच्‍छा अपने पति के सामने रखती है, उसे सुनकर एक बार तो उसका पति भी चौंक जाता है. डॉक्टरों का कहना है कि महिला गंभीर रोग से जूझ रही है और उसकी जिंदगी में अधिक से अधिक 9 महीने बचे हैं. इसी बीच बीमार पत्‍नी पति से कहती है कि उसकी अंतिम इच्‍छा है कि वह मरने से पहले अपने पूर्व प्रेमी के साथ एक बार सेक्‍स करना चाहती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला चंद महीनों की मेहमान है. जिस बीमारी से वह ग्रस्‍त है, उसकी अंतिम स्‍टेज चल रही है. 'द इंडिपेंडेट' के मुताबिक, पति ने कहा है हम दोनों 10 साल से साथ हैं. पत्नी की जो बीमारी है, उसके कारण उसकी जिंदगी के केवल 9 महीने रहे गए हैं. मैंने कभी जिंदगी में नहीं सोचा था कि मैं उसके बिना रह सकता हूं. दरअसल, डॉक्‍टरों ने इस शख्‍स को बताया है कि महिला 4 से पांच महीनों तक व्‍हीलचेयर पर रहेगी. आठवें महीनें में वह बेडरिडन हो जाएगी.
रिपोर्ट के मुताबिक, पति के पास जब हाल में उसकी पत्‍नी बैठी तो उसने कहा कि मेरी एक अंतिम इच्‍छा है. महिला ने कहा मैं अपने पूर्व प्रेमी के साथ सेक्‍स करना चाहती हूं. यह सुनकर महिला का पति हिल गया.
पत्नी की बात सुनकर पति ने सिर पकड़ लिया और उसने अपना दुखड़ा सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वहीं उसने ये भी कहा कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह क्‍या करे. इस पर कई लोगों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story