विश्व

जापान में बारिश से भूस्खलन और बाढ़, मलबे में दबे 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने का दिया आदेश

Neha Dani
14 Aug 2021 8:21 AM GMT
जापान में बारिश से भूस्खलन और बाढ़, मलबे में दबे 12 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने का दिया आदेश
x
शिन्कानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं सहित यातायात भी बुरी तरह बाधित हुआ है।

जापान में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के कारण घर डूब गए हैं और जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश की तबाही को देखते हुए जापान ने चार दक्षिण-पश्चिमी प्रांतों में 12 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने का आदेश दिया है। इस दौरान कई लोगों के लापता होने की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। इसे लेकर सरकार काफी सर्तक हो गई है।

सरकार ने अभी तक एक महिला की मौत और दो लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। एनएचके (निप्पॉन होसो क्योकाई) प्रसारक ने क्षेत्रीय अधिकारियों के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि फुकुओका, सागा, नागासाकी और हिरोशिमा के प्रान्तों के निवासियों के लिए निकासी का आदेश दिया गया है।
जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में कई दिनों से भारी बारिश होने की वजह से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं भूस्खलन के चलते पहले ही एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और दो अन्य घायल हो गए हैं।
भारी बारिश से जापान में नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तोहोकू इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी ने बताया है कि करीब 5,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं है। शिन्कानसेन बुलेट ट्रेन सेवाओं सहित यातायात भी बुरी तरह बाधित हुआ है।


Next Story