
x
क्लालांपुर (आईएएनएस)| मलेशिया के सेलांगोर राज्य में वहां के समय के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 2 बजे हुए भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग फंस गए। यह जानकारी सेलांगोर फायर एंड रेस्क्यू डिपॉर्टमेंट से सामने आई है। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार स्थानीय मीडिया ने विभाग के प्रमुख नोराजम खमीस के हवाले से कहा गया है कि क्षेत्र में एक लोकप्रिय शिविर स्थल पर भूस्खलन हुआ।
मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने राहत कार्य शुरू किया।
नोराजम ने कहा कि 37 लोगों को बचा लिया गया है और अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इस काम में कम से कम 12 टीमें काम कर रही हैं। अनुमान लगाया गया है कि करीब 100 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





