विश्व

इंडोनेशिया में भूस्खलन से 2 की मौत

Nilmani Pal
3 Feb 2023 1:09 AM GMT
इंडोनेशिया में भूस्खलन से 2 की मौत
x

इंडोनेशिया। पूर्वी इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय आपदा एजेंसी के प्रमुख एमसन पाडोलो ने स्थानीय मीडिया को बताया, "बुधवार से अब तक भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने उनके शव बरामद कर लिए हैं।"

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित स्थानीय लोगों की कुल संख्या की अभी गणना की जा रही है। इंडोनेशिया पिछले दिसंबर से भारी बारिश और तेज हवाओं के चरम मौसम का सामना कर रहा है, जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन सहित कई आपदाएं हुई हैं। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) के अनुसार, देश में वर्षा ऋतु का चरम जनवरी से फरवरी तक होता है।

Next Story