विश्व

इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा में भूस्खलन की घटना, 2 की मौत और 21 लापता

jantaserishta.com
14 Nov 2025 10:33 AM IST
इंडोनेशिया के सेंट्रल जावा में भूस्खलन की घटना, 2 की मौत और 21 लापता
x
जकार्ता: इंडोनेशिया के मध्य जावा में गुरुवार रात को भूस्खलन की घटना सामने आई। भूस्खलन की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, और तीन अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 21 लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार सुबह यह जानकारी दी।
सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय डिजास्टर मैनेजमेंट एंड मिटिगेशन एजेंसी की इमरजेंसी यूनिट के प्रमुख मोहम्मद चोमसुल के अनुसार, सिलाकैप रीजेंसी के सिब्यूनयिंग गांव के सिबुयुत और तारुकाहान बस्तियों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।
एजेंसी के अधिकारी ने सिन्हुआ से टेलीफोन पर बातचीत की। अधिकारी ने फोन पर बताया, "भूस्खलन रिहायशी इलाकों में हुआ और हताहत हुए। दो लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए और 21 अन्य लापता हो गए।"
चोमसुल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है, जिसमें स्थानीय आपदा एजेंसी, स्थानीय खोज और बचाव कार्यालय, सेना, अन्य सरकारी संस्थानों और स्वयंसेवकों के कर्मचारी शामिल हैं। अभियान में सहायता के लिए भारी मशीनरी तैनात की गई है।
इससे पहले पिछले हफ्ते जकार्ता में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में धमाके की घटना सामने आई। इस धमाके में 55 लोग घायल हो गए थे। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी के हवाले से जानकारी दी कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक स्कूल के अंदर स्थित मस्जिद में धमाका हुआ है, जिसमें 54 लोग घायल हो गए।
यह विस्फोट शुक्रवार दोपहर के आसपास उत्तरी जकार्ता में नौसेना परिसर में स्थित मस्जिद में हुआ था। धमाके के बाद कमरे में धुआं भर गया था और लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ था और धमाके को लेकर आतंकी हमले की आशंका भी जताई गई।
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुरुआती जांच में अनुमान लगाया जा रहा था कि शॉर्ट सर्किट या किसी खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के कारण विस्फोट हुआ होगा। स्थानीय मीडिया ने धमाके के बाद की तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें पुलिस इलाके की घेराबंदी करती हुई दिखाई दे रही थी और रेस्क्यू टीम भी वहां मौजूद थी। मस्जिद की तस्वीरों में ढांचों को हल्के-फुल्के नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। हालांकि, जिस कमरे में नमाज पढ़ी जा रही थी, उसे जांच के लिए सील कर दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story