विश्व
वेनेजुएला में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 तक पहुंची
jantaserishta.com
11 Oct 2022 11:00 AM IST

x
काराकस (आईएएनएस)| वेनेजुएला के लास तेजेरियास शहर में पिछले सप्ताह हुए भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है, जबकि 56 लोगों का अब भी कोई पता नहीं चल पाया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को अपनी घोषणा में आंतरिक मंत्री रेमिगियो सेबेलोस ने कहा कि सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में 300 टन भोजन और पानी वितरित किया है।
मंत्री ने कहा कि पुलिस और अग्निशमन विभाग, नागरिक सुरक्षा एजेंसी और बोलिवेरियन राष्ट्रीय सशस्त्र बलों के 3,000 से अधिक सदस्यों को रिकवरी के प्रयासों में मदद के लिए तैनात किया गया है।
इससे पहले, उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कहा कि 317 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और 757 क्षतिग्रस्त हो गए।
उन्होंने कहा कि बिजली बहाल कर दी गई है, लेकिन पेयजल सेवा अभी भी खराब है।
मूसलाधार बारिश के कारण एल पाटो नदी के किनारे भूस्खलन हुआ। जिसके चलते शहर में कई पेड़, कारें, घर और दुकानें पानी के तेज बहाव में बह गईं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





