
वर्ल्ड | Lakshmi Mittal : दुनिया के सबसे बड़े स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक 'आर्सेलर मित्तल' के मालिक लक्ष्मी मित्तल, ब्रिटेन में अपनी नागरिकता छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कदम ब्रिटेन की बढ़ती टैक्स नीति और विशेष रूप से 'नॉन-डोम' टैक्स मामलों के बढ़ते दबाव के कारण उठाया जा सकता है।
Lakshmi Mittal : लक्ष्मी मित्तल, जिनका भारत से गहरा संबंध है, ब्रिटेन में कई सालों से रह रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से नॉन-डोम के लिए टैक्स की नई योजनाओं के बाद उन्होंने अपने भविष्य पर विचार करना शुरू कर दिया है। 'नॉन-डोम' का मतलब है कि वे लोग जो ब्रिटेन में रहते हुए अपने विदेशी आय पर ब्रिटेन में टैक्स नहीं देते। हालांकि, अब ब्रिटिश सरकार ने नॉन-डोम टैक्स व्यवस्था को कड़ा किया है, जिसके कारण मित्तल जैसे बड़े कारोबारी चिंतित हो सकते हैं।
Lakshmi Mittal :
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मित्तल की कंपनी और उनका परिवार ब्रिटेन से बाहर रहने के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि टैक्स के बोझ से बचा जा सके। हालांकि, इस समय मित्तल की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। इस संभावित फैसले को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उनके व्यवसायिक रणनीतियों और भविष्य की योजना को प्रभावित कर सकता है।
ब्रिटेन की टैक्स नीति में बदलाव से अन्य विदेशी निवेशकों और अरबपतियों के लिए भी सवाल खड़ा हो गया है, कि वे ब्रिटेन में अपने निवेश और संपत्ति को लेकर किस दिशा में कदम बढ़ाएंगे।





