
x
रूस के पड़ोसी देश और सोवियत संघ का हिस्सा रहे किर्गिजिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस लड़ाई में हुई गोलीबारी में दोनों देशों के 24 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 87 लोग घायल बताए जा रहे है। इससे पहले आजरबैजान और आर्मीनिया बीच भी संघर्ष हुआ था।
पिछले सात महीने से रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच आजरबैजान और आर्मीनिया के बीच संघर्ष बढ़ गया है। इसके बाद अब सोवियत संघ का हिस्सा रहे रूस के पड़ोसी देश किर्गिजिस्तान और ताजिकिस्तान के बीच भी खूनी संघर्ष हुआ।
शुक्रवार को दोनों देशों की ओर से हुई गोलाबारी में 24 लोगों की मौत हो गई। जबकि 87 घायल हो गए है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दोनों देशों के बीच छोटी-मोटी झड़प इस हफ्ते से ही शुरू हो गई थी, लेकिन शुक्रवार को यह झड़क अचानक से बढ़ गई।
बताया गया कि ताजिकिस्तान की सेना ने टैंक, आर्टिलरी और रॉकेट लॉन्चर के साथ किर्गिजिस्तान के सरहदी शहर बातकेन पर रॉकेट दागें। अचानक शुरू हुए हमले में पूरे शहर में भगदड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख किर्गिस्तान की सरकार ने इमरजेंसी ऑपरेशन चलाकर शहर में रहने वाले एक लाख 36 हजार लोगों को निकाला।
किर्गिजिस्तान बॉर्डर सर्विस के अनुसार, यह हिंसा तब भड़की जब ताजिकिस्तान की सेना ने शुक्रवार सुबह किर्गिजिस्तान की सीमा चौकियों पर हमला शुरू कर दिया।
Next Story