विश्व

600 यूक्रेनी सैनिकों को मारने के रूसी दावे को कीव ने बताया अफवाह

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:00 AM IST
600 यूक्रेनी सैनिकों को मारने के रूसी दावे को कीव ने बताया अफवाह
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामटोरस्क में एक हमले में 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने के रूस के दावे को कीव के अधिकारियों ने खारिज करते हुए इसे मात्र दुष्प्रचार करार दिया है। रूस ने दावा किया है कि क्रामटोरस्क में उसके हमले में 600 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए।
लेकिन इस दावे को खारिज करते हुए यूक्रेन की सेना के प्रवक्ता सेर्ही चेरेवती ने रविवार रात बीबीसी को बताया, यह रूसी प्रचार का एक और अंश है।
एक बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रविवार को हमले के दौरान 1,300 से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को दो इमारतों में रखा गया था।
हालांकि, मॉस्को ने अभी तक क्रामटोरस्क मौतों के बारे में अपने दावे का कोई सबूत पेश नहीं किया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार क्रेमटोरस्क के अलावा रूस की ओर से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 36 घंटे के युद्धविराम की घोषणा खत्म होने के बाद यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में और गोलाबारी हुई।
यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी हमले में खारकीव क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी शहरों जापोरिज्जि़या और मेलिटोपोल में भी विस्फोटों की सूचना मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story