विश्व
कोविड-19: दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वालों को दी यात्रा प्रतिबंधों में छूट
Rounak Dey
20 Jun 2021 2:09 AM GMT

x
ऐसे यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी।
दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे दी है। इन लोगों को यूएई द्वारा स्वीकृत टीके की दोनों खुराक लेनी होगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल को अपडेट करने की घोषणा की। भारत से दुबई आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी।
Next Story