विश्व

जानिए कौन है ये खूबसूरत महिला, पुतिन से जुड़ा है नाम

Gulabi
5 March 2022 3:50 PM GMT
जानिए कौन है ये खूबसूरत महिला, पुतिन से जुड़ा है नाम
x
कौन है ये खूबसूरत महिला
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुई जंग के बाद अब दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध खतरा मंडराने लगा है। यूक्रेन में रूसी सेना ताबड़तोड़ हमले कर रही है, तो वहीं यूक्रेन भी जबरदस्त प्रतिरोध कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की झुकने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इन सबके बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक बयान के बाद माहौल गर्म हो गया।
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की खबरों को गलत और फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस ने कोई बमबारी नहीं की है। यूक्रेन और रूस में युद्ध के बीच पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। रूस के राष्ट्रपति के जीवन के बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर एक महिला को लेकर बहस छिड़ी हुई है जिसका नाम रूसियाना मार्कोवस्काया है।
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध
रूसियाना मार्कोवस्काया को राष्ट्रपति पुतिन की बॉन्ड गर्ल कहा जाता है। रूसियाना मार्कोवस्काया कई बार दुनिया के सामने रूस का पक्ष रखती हुई देखी गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में रूसियाना मार्कोवस्काया को रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। इसके बाद से वह रूस की सरकार के लिए काम कर रही हैं। रूस के बड़े फैसलों के एलान के वक्त महिला अधिकारियों के साथ रूसियाना मौजूद रहती हैं।
जानिए रूसियाना कैसे करती हैं काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसियाना मार्कोवस्काया पद संभालने के बाद से पर्दे के पीछे रहकर काम करती हैं। इस साल जनवरी में वह म्यांमार के दौरे पर गई थीं जहां उन्होंने सेना के सहयोग को लेकर बातचीत की थी। लेकिन इसके बाद से रूसियाना नजर नहीं आई हैं।
इस खूबसूरत महिला का पुतिन से है खास संबंध
रूसियाना मार्कोवस्काया पहले एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल में रिपोर्टर और एंकर का काम करती थीं। फिर उन्होंने रूस के रक्षा मंत्री की प्रवक्ता का पद संभाला था। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन की काफी आलोचना हो रही है। पुतिन का उनके देश में भी विरोध हो रहा है।
Next Story