विश्व

जानें कौन है Robby, जिसे देखने बोस्निया में बढ़ी ललक, Fakenews ने बटोरी सुर्खियां

Gulabi
5 Feb 2021 12:56 PM GMT
जानें कौन है Robby, जिसे देखने बोस्निया में बढ़ी ललक, Fakenews ने बटोरी सुर्खियां
x
बोस्निया के सबसे लोकप्र‍िय रॉक बैंड डबियोजा कोलेक्टिव (Dubioza Kolektiv) ने अपने बैंड में एक नई भर्ती की है

बोस्निया के सबसे लोकप्र‍िय रॉक बैंड डबियोजा कोलेक्टिव (Dubioza Kolektiv) ने अपने बैंड में एक नई भर्ती की है। इसका नाम रॉबी है। रॉबी की खूबियों को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। रॉबी (Robby Megabyte) को लेकर डुबोजा बैंड में काफी उत्‍साह है। रॉबी वाद्य यंत्र बजाने और गाने में माहिर है। आप सोच रहे होंगे तो इसमें अजरच की क्‍या बात है। जी हां, रॉबी की कहानी दिलचस्‍प है। दरअसल, रॉबी किसी गायक या डांसर का नाम नहीं है, बल्कि बोस्निया के मसहूर बैंड में शामिल एक रोबोट है।


रॉबी मेगाबाइट नामक एक ह्यूमनॉइड रोबोट है। प‍िछले वर्ष बैंड ने अपने कॉन्सेप्ट के लिए सोराजेवो विश्‍वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीरियरिंग स्‍कूल के छात्रों से रोबोट बनाने का आग्रह किया था। इस रोबोट का नाम रॉबी है। बैंड के गिटार वादक वेदरन मुजजिक ने कहा कि Fakenews एल्बम के लिए जारी वीडियो क्लिप में वह एक बैंड सदस्‍य की तरह सोचता है। हमारा रोबोट, खाना-पीना, चिल्‍लाना पसंद करता है। उसे संगीत में काफी रुचि है। वह संगीत पसंद करता है। वह एल्‍बम के लिए काम करता है। वह एक बैंड सदस्‍य की तरह सोचता है। वह आराम करता है। वह मजे करता है। वह आदेश का पालन करता है। उसे अपनी स्‍मृतियों में एकत्र करता है।


रोबोट रॉबी के निर्माण में जुटी छात्रों की टीम के एक छात्र अलमीर ने कहा कि उनके लिए यह प्रोजेक्‍ट चुनौतिपूर्ण था। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें रोबोट बनाने के लिए 3 डी प्र‍िंटिंग के बारे में पहले से कुछ भी नहीं पता था। इसके साथ उपकरणों की भी कमी थी। अलमीर ने कहा कि उन्‍होंने रोबोट के प्‍लेटफॉर्म बनाने के लिए एक गोल्‍फ-2 एक्‍सल शाफ्ट और बेबी ट्रॉली व्‍हील्‍स का उपयोग किया। इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने में दो वर्ष का वक्‍त लगा। आखिरकार टीम को सफलता मिली। प्रोजेक्‍ट की सफलता एक उत्‍साहपूर्ण क्षण था। अलमीर ने एल्‍बम में उपयोग किए गए रोबोट के निर्माण में काफी मदद की है।

बोस्निया बैंड डबियोजा कोलेक्टिव अपनी उदार संगीत शैली और सामाजिक और राजनीतिक रूप से व्यस्त गीतों के लिए जाना जाता है। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन के दौरान रॉबी ने बैंड के ऑनलाइन साप्ताहिक गिग्स 'क्वारेंटाइन शो' में भाग लिया।


Next Story