विश्व

जानिए इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाओं के बारे में, जिन्हें जानकर कांप जाएगी रूह

Gulabi
8 Nov 2021 4:04 PM GMT
जानिए इतिहास की सबसे खौफनाक घटनाओं के बारे में, जिन्हें जानकर कांप जाएगी रूह
x
दुनिया का इतिहास कई रहस्ययमी और खौफनाक घटनाओं से भरा

दुनिया का इतिहास कई रहस्ययमी और खौफनाक घटनाओं से भरा पड़ा है। दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं जो किसी डरावनी फिल्मों से कम नहीं है। यह घटनाएं आज तक रहस्य हैं जिनसे आज तक कोई भी पर्दा नहीं उठा पाया है। इतिहास के इन रहस्यों को कई इतिहासकारों और वैज्ञानिकों ने सुलझाने की बहु कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। आईए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी और खौफनाक घटनाओं के बारे में जिनसे आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है।

सीरियल किलर की आवाज

50 से ज्यादा रेप और करीब 12 लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर की वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आई थी जिसमें वह एक पीड़ित की हत्या करने की वह बात कर रहा था। इस सीरियल किलर को ऑरिजनल नाइट स्टॉकर' और 'ईस्ट एरिया रेपिस्ट के नाम से लोग जानते हैं। इस कॉल को Law Enforcement ने रिकॉर्ड किया था। लेकिन इसके बारे में आज तक पता नहीं चल पाया।
अमेरिका में साल 1997 में 39 लोगों ने आत्महत्या कर ली थी। यह सभी अमेरिका के एक धार्मिक आंदोलन के सदस्य थे। इन लोगों ने इसलिए आत्महत्या कर ली कि इनकी आत्माएं अंतरिक्ष यान से Comet Hale-Bopp नामक धूमकेतु के पीछे जाएगी। बताया जाता है कि इन लोगों ने वोदका में मिर्गी की दवा और एप्पल सॉस मिलाकर पी लिया था। सभी ने अपने सिर को प्लास्टिक बैग से ढक लिया था। तीन दिनों तक यह खौफनाक घटना चली थी। पहले दिन 15 लोगों की मौत हुई जबकि दूसरे दिन 11 और बच लोग तीसरे दिन मरे।

अमेरिका के Rhode Island के एक स्टेशन नाइट क्लब में आग लग गई थी। यह घटना 20 फरवरी 2003 की है जो बेहद चर्चा में रही। एक रॉक कॉन्सर्ट के दौरान स्टेशन नाइट क्लब में आग की घटना हुई थी। बताया जाता है कि पांच मिनट के अंदर यह क्लब पूरी तरह जल गया। इस खौफनाक हादसे में 100 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग 230 लोग घायल हो गए थे। यह आज तक नहीं पता चला कि यह आग इतने कम समय में कैसे फैल गई।

रूस में स्थित स्टोन रिवर के पास 30 जून 1908 को भीषण धमाका हुआ था। इस धमाके में नदी के पास स्थित दो हजार वर्ग इलाके में फैला जंगल पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस धमाके में 8 करोड़ पेड़ पूरी तरह जल गए। इस भीषण धमाके ने धरती को हिला दिया था।

9 स्की हाइकर्स की मौत फरवरी 1959 में हुई थी। हाइकर्स का मृत शरीर रूस के युराल पर्वत के उत्तरी हिस्से में पाया गया था। इनकी मौत कैसे हुई आज तक नहीं पता चल पाया। बताया जाता है कि इनकी मौत प्राकृतिक वजह से हुई थी। लेकिन यह अभी तक साबित नहीं हो पाया
Next Story