विश्व

जानिए अब तक के सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड के बारे में

Gulabi
18 Jan 2022 5:03 PM GMT
जानिए अब तक के सबसे बड़े और खतरनाक एस्टेरॉयड के बारे में
x
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरनाक बताया है
दुनियाभर के वैज्ञानिकों ने एस्टेरॉयड को पृथ्वी के लिए खतरनाक बताया है। उनका कहना है कि एस्टेरॉयड के टकराने से धरती पर तबाही मच सकती है। एक बार एक बड़े एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह की पृथ्वी से टक्कर हुई थी जिसके बाद धरती से डायनासोर खत्म हो गए थे। अब एक बार फिर एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने का खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों की तरफ से इसको लेकर चेतावनी दी गई है। उनका कहना है कि धरती के पास से गुजरने वाले एस्टेरॉयड अगर टकराते हैं, तो तबाही मच सकती है।
आज यानी 18 जनवरी को एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के पास से गुजरेगा जो बुर्ज खलीफा (Burj Khallifa) से दोगुने आकार का है। इस एस्टेरॉयड का नाम 7482 (1994 PC1) है जो अब तक का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह बताया जा रहा है। इस एस्टेरॉयड की लंबाई लगभग 1 किमी (3280 फीट) है। यह धरती से 19.3 लाख किलोमीटर दूर से गुजरेगा जो धरती के लिए कम खतरा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इसके रास्ते में थोड़ा भी बदलाव होता है, तो धरती से टकरा सकता है और तबाही मच सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तरफ से भी इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। आइए जानते हैं अब तक के 5 सबसे बड़े और सबसे खतरनाक एस्टेरॉयड के बारे में...
यह अब तक का सबसे बड़ा एस्टेरॉयड है जो अपोलो ग्रुप का है। इसका व्यास करीब 7 किलोमीटर है। यह खतरनाक एस्टेराॅयड 24 नवंबर 2071 को धरती से 17,325,000 किमी की दूरी से गुजरेगा। यह पृथ्वी के सबसे चमकीले क्षुद्रग्रहों में शामिल हैं।
इस एस्टेरॉयड को खतरनाक क्षुद्रग्रह में शामिल किया है। इसका भी व्यास करीब 7 किलोमीटर है। बीती सदी में यह एस्टेरॉयड पांच बार 0.20 एयू से ज्यादा धरती के पास से गया था।
यह एस्टेरॉयड अमोर समूह का है जो एक पथरीला क्षुद्रग्रह है। इसको एक संभावित खतरनाक एस्टेरॉयड बताया गया है। यह करीब 5 किलोमीटर व्यास का है। यह पृथ्वी के पास पहुंच सकता है। अगर ये एस्टेरॉयड धरती से टकराता है, तो भारी नुकसान हो सकता है।
Next Story