विश्व

रहस्यमयी बीमारी की दस्तक, छोटे बच्चों के लिवर में सूजन के केस आए, WHO ने कही यह बात

jantaserishta.com
25 April 2022 12:34 PM IST
रहस्यमयी बीमारी की दस्तक, छोटे बच्चों के लिवर में सूजन के केस आए, WHO ने कही यह बात
x

Acute Hepatitis Cases In Children: दुनिया अभी कोरोना महामारी से पूरी तरह उबर भी नहीं सकी है कि एक और रहस्यमयी बीमारी ने दस्तक दे दी है. इसके मामले बच्चों में तेजी से सामने आ रहे हैं. अब तक 12 देशों में इसके 169 केस सामने आ चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया है.

WHO ने शनिवार को कहा कि बच्चों में तेजी से रहस्यमयी हेपेटाइटिस (acute hepatitis) के मामले सामने आ रहे हैं. इससे एक बच्चे की मौत हो गई है. WHO ने कई देशों से मिले आंकड़ों के आधार पर इस रहस्यमयी हेपेटाइटिस की बीमारी के बारे में बताया है. इसके चलते छोटे बच्चों में यकृत (liver) में सूजन के गंभीर मामले देखने को मिल रहे हैं.
WHO के मुताबिक 21 अप्रैल तक ब्रिटेन, अमेरिका, स्पेन, इजराइल, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड, इटली, नॉर्वे, फ्रांस, रोमानिया और बेल्जियम में इस रहस्यमयी हेपेटाइटिस के मामले दर्ज किए गए. 169 मामलों में से 114 अकेले ब्रिटेन में सामने आए हैं.
इस रहस्यमयी हेपेटाइटिस के सभी मामले 1 महीने से लेकर 16 साल की उम्र तक के बच्चों में पाए गए. इतना ही नहीं इससे पीड़ित 17 बच्चों का लिवर तक प्रत्यारोपित (ट्रांसप्लांट) करना पड़ा. संस्था ने यह नहीं बताया कि बीमारी से किस बच्चे की मौत हुई.
WHO ने बताया कि सामने आए 169 मामले में से 74 केस में एडिनोवायरस (adenovirus) नाम का एक सामान्य सर्दी वायरस मिला. जिन बच्चों की जांच की गई, उनमें से 20 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वहीं, 19 बच्चे ऐसे भी थे, जिनमें कोरोना और एडेनोवायरस संक्रमण दोनों पाए गए.
WHO ने कहा है कि वह मौजूदा हालात की बारीकी से निगरानी कर रहा है. उनकी टीम ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है. इससे कई बच्चों के लिवर में सूजन भी देखी जा रही है. अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश के डॉक्टरों को इससे जुड़े केस आने पर अलर्ट रहने की चेतावनी दी है. US उम्मीद जता रहा है कि यह एक ठंडा (cold virus) वायरस हो सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story