विश्व

टोक्यो में चलती ट्रेन में हुई चाकूबाजी, 10 यात्रियों को किया घायल

Neha Dani
7 Aug 2021 2:28 AM GMT
टोक्यो में चलती ट्रेन में हुई चाकूबाजी, 10 यात्रियों को किया घायल
x
जिसके बाद स्टेशन से डॉक्टरों और मेडिकल सहायता लाने के लिए अनाउंस किया गया।

जापान की राजधानी तोक्यो के सिजोगाकुएन स्टेशन के पास एक ट्रेन में हुए हमले में 10 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह घटना ओलिंपिक खेल गांव से कुछ ही दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी लोगों को चाकू मारने के बाद फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे एक स्टोर से गिरफ्तार कर लिया।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती
जापान की एनएचएक टीवी ने बताया कि इस हमले में दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी हमला करने के बाद अपने चाकू को घटनास्थल पर ही फेककर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने उसे तोक्यो के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित स्टोर से गिरफ्तार कर लिया।
बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक से तोक्यो ओलिंपिक में सोना झटक रहा चीन, खिलाड़ियों को ऐसे दे रहा ट्रेनिंग
घटनास्थल पर पुलिस की कई टीमें पहुंची
टोक्यो दमकल विभाग ने कहा कि 10 घायल यात्रियों में से नौ को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि दसवां व्यक्ति मामूली रूप से घायल था। उसे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए सभी लोग होश में थे। घटनास्थल पर पुलिस और बाकी जांच एजेंसियों की कई टीमें मौजूद हैं।
चश्मदीदों ने बताया हमले का आंखो देखा हाल
इस घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमले के बाद ट्रेन पास के एक स्टेशन पर जाकर रुकी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्री घबराए हुए गाड़ी से बाहर निकलने लगे। एक दूसरे व्यक्ति ने एनएचके को बताया कि उसने यात्रियों को खून से लतपथ हालत में ट्रेन से बाहर आते हुए देखा। जिसके बाद स्टेशन से डॉक्टरों और मेडिकल सहायता लाने के लिए अनाउंस किया गया।


Next Story