विश्व
अमेरिका में एक चर्च के बाहर हुआ चाकू से हमला, दो की मौत और कई लोग घायल
Rounak Dey
23 Nov 2020 12:40 PM IST

x
अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में चाकूबाजी की घटना सामने आई है.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां एक चर्च के सामने कई लोगों पर चाकू से हमला किया गया है. इस घटना में दो लोगों के मारे जाने की सूचना है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सेन जोस पुलिस विभाग ने जानकारी दी है कि ग्रेस बापटिस्ट चर्च पर चाकूबाजी की घटना हुई है
और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में अधिक जानकारी मिलते ही सार्वजनिक की जाएगी. पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों को बेहद गंभीर चोट आई हैं, जिससे उनकी जान जाने की भी आशंका है.
Next Story





