विश्व

पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला

jantaserishta.com
13 Oct 2024 1:05 PM IST
पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला
x
इस्तांबुल: तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में एक युवक ने एक पुलिस अधिकारी को पीछे से चाकू मार दिया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि चाकू लगने से अधिकारी घायल हो गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एनटीवी प्रसारक के हवाले से बताया कि शनिवार को स्थानीय समयानुसार 11 बजे इस्तिकलाल एवेन्यू पर ये घटना हुई। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावर सड़क पर खड़े पुलिस अधिकारी के पास पहुंचा और उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।
इसके तुरंत बाद संदिग्ध व्यक्ति मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने उसे पास के कासिमपासा इलाके में पकड़ लिया। घायल अधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के पीछे का मकसद अभी भी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावर सिजोफ्रेनिया से पीड़ित बताया जा रहा है। यह घटना इस्तांबुल में एक महीने के भीतर पुलिस पर तीसरा हमला है। पहला हमला 23 सितंबर को हुआ था। उस समय एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 अक्टूबर को हुई एक अन्य घटना में एक अन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालांकि, गोलीबारी के दौरान सशस्त्र हमलावर मारा गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story