विश्व

10 मिनट तक KISS, प्रेमी हो गया बीमार

Nilmani Pal
30 Aug 2023 2:07 AM GMT
10 मिनट तक KISS, प्रेमी हो गया बीमार
x
ठीक होने में 2 महीने लगेंगे

चीन. चीन में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी को इस कदर किस किया कि उसके कान का पर्दा फट गया और वह बहरा हो गया। यह घटना सोशल मीडिया में वायरल है। हांग्जो टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 22 अगस्त को चीन में वेलेंटाइन डे मनाया गया। इस मौके पर शख्स और उसकी प्रेमिका चीन के पूर्वी झेजियांग प्रांत में सुंदर वेस्ट झील के किनारे करीब 10 मिनट तक एक-दूसरे को किस करते रहे। शख्स का कहना है कि किस के दौरान उसने बुदबुदाहट की आवाज सुनी और उसके बाएं कान में दर्द महसूस हुआ। इससके कारण वह ठीक से सुन नहीं पा रहा था।

दोनों अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को पता चला कि उसके कान के पर्दे में छेद हो गया है। ठीक होने में दो महीने लगेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि आवेशपूर्ण किस से कान के अंदर हवा के दबाव में तेजी से बदलाव हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले महीने भी ऐसा ही हुआ था जब दक्षिणी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में एक कपल घर पर टीवी देख रहे थे।

चीनी डॉक्टरों के मुताबिक, किस के अलावा लड़ाई, सड़क दुर्घटनाएं, गोताखोरी से भी कान के पर्दे में छेद हो सकते हैं। कम गंभीर मामलों में एंटीबायोटिक्स का कोर्स और कान को सूखा रखने से समस्या ठीक हो जाती है। अगर अधिक नुकसान पहुंचता है तो सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। हांग्जो की इस घटना ने सोशल मीडिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस कहानी को 1 मिलियन से अधिक लाइक और 400,000 से अधिक कमेंट मिले हैं। एक यूजर ने लिखा, "इससे यह पता चला है कि प्यार वास्तव में अपनी दहाड़ से कानों को बहरा कर सकता है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा है, "यही कारण है कि मैं कोई साथी नहीं ढूंढना चाहता। यह बहुत खतरनाक है।''


Next Story