किम जोंग के सैनिक: गर्दन से मोड़ दी छड़ें, लड़ाकों के कारनामे का वीडियो देखकर हो जाएंगे सन्न

नई दिल्ली: कोरोना और खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से जूझ रहे उत्तर कोरिया में लोगों के हालात काफी खराब हैं. हालांकि इस बीच उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन एक रक्षा-प्रदर्शनी में तनावमुक्त और खुश देखे गए. उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आयोजित सेल्फ-डिफेंस 2021 की प्रदर्शनी में सैनिकों के कारनामे देखकर लोग हैरत में पड़ गए और किम जोंग उन भी अपने लड़ाकों के कारनामे देखकर काफी खुश नजर आए थे. ये सैनिक अपने सिर से ईंट तोड़ रहे थे, गर्दन से छड़ें मोड़ रहे थे और जमीन पर पड़े कांच पर लेट रहे थे. सोशल मीडिया पर उत्तर कोरिया के सैनिकों का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
This demonstration at the Defence Development Exhibition was bit intense. Video broadcast today on North Korean TV. pic.twitter.com/zehpI6EAEd
— Martyn Williams (@martyn_williams) October 12, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





