विश्व

किम जोंग-उन ने वियतनाम से रिश्ते मजबूत करने का दिया संदेश, बोले- पुरानी दोस्ती को नई ऊंचाई देंगे

jantaserishta.com
2 Sept 2026 12:48 PM IST
किम जोंग-उन ने वियतनाम से रिश्ते मजबूत करने का दिया संदेश, बोले- पुरानी दोस्ती को नई ऊंचाई देंगे
x
सोल: उत्तर कोरिया और वियतनाम के बीच रिश्ते सहज हो रहे हैं। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने वियतनाम के राष्ट्रीय दिवस पर राष्ट्रपति तो लाम को पत्र भेजकर दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है।
योनहाप न्यूज एजेंसी ने बताया कि कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने किम का खत जारी किया। वियतनाम बुधवार को अपना 81वां राष्ट्रीय दिवस मना रहा है। इसी मौके पर किम ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच पारंपरिक मित्रता और सहयोग आने वाले समय में और मजबूत होगा। उन्होंने इसे पिछले साल अक्टूबर में प्योंगयांग में हुई अपनी और तो लाम की मुलाकात के दौरान बनी सहमति की भावना के अनुरूप आगे बढ़ाने की बात कही।
यह संदेश इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर कोरिया और वियतनाम पिछले कुछ समय से अपने पुराने रिश्तों को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में राष्ट्रपति तो लाम की उत्तर कोरिया यात्रा इस दिशा में बड़ा कदम थी। यह 18 वर्षों में किसी शीर्ष वियतनामी नेता की पहली उत्तर कोरिया यात्रा थी। उस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच संपर्क लगातार बढ़ा है।
इस साल मई में वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई चुंग ने उत्तर कोरिया का दौरा किया और वहां अपनी उत्तर कोरियाई समकक्ष चो सोन-हुई के साथ बातचीत की। इसके बाद जून में दोनों देशों के सुरक्षा मंत्रियों की प्योंगयांग में बैठक हुई, जिसमें सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
उत्तर कोरिया और वियतनाम के संबंधों की जड़ें काफी पुरानी हैं। दोनों देशों के बीच वैचारिक समानताओं के साथ-साथ ऐतिहासिक राजनीतिक संबंध भी रहे हैं। लेकिन पिछले वर्षों में द्विपक्षीय संपर्क अपेक्षाकृत सीमित दिखाई देता था। अब प्योंगयांग और हनोई दोनों इस रिश्ते को नए सिरे से महत्व देते नजर आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story