विश्व
उत्तर कोरिया में किम फैमिली की पकड़ और मजबूत, 'उन' की बहन का बढ़ा कद
jantaserishta.com
24 Feb 2026 5:38 PM IST

x
सोल: नॉर्थ कोरिया की सत्ताधारी पार्टी ने अपने नेता किम जोंग उन की छोटी बहन को एक शीर्ष पद पर बिठा दिया है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को कहा, यह उनके असर का संकेत है। सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के नामचीन नेता पांच साल में एक बार होने वाले समिट के लिए राजधानी प्योंगयांग में जमा हुए हैं। यह एक ऐसा जमावड़ा है जो डिप्लोमेसी से लेकर युद्ध की प्लानिंग तक हर चीज पर सरकारी कोशिशों को निर्देशित करता है।
योनहाप न्यूज एजेंसी ने कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से बताया कि किम यो जोंग, जिन्हें लंबे समय से अपने भाई के सबसे करीबी लेफ्टिनेंट में से एक माना जाता है, को पार्टी की शीर्ष केन्द्र समिति में डिपार्टमेंट डायरेक्टर (विभाग निदेशक) के पद पर प्रमोट किया गया है।
हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि वह कौन से विभाग का नेतृत्व करेंगी, लेकिन वह पहले पार्टी की प्रोपेगैंडा यूनिट में एक सीनियर रोल निभा चुकी हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने सत्ताधारी दल की नौवीं सेंट्रल कमेटी की पहली प्लेनरी बैठक से एक प्रेस रिलीज जारी किया, जिसमें किम यो-जोंग को पार्टी की नई सेंट्रल कमेटी के 17 नए चुने गए डिपार्टमेंट डायरेक्टर में से एक बताया गया। एक दिन पहले ही उनके भाई और देश के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को पार्टी ने दोबारा महासचिव पद के लिए चुना था।
यो पहले कमेटी में विभाग की उप निदेशक थीं। विशेषज्ञों के हवाले से योनहाप ने कहा है कि अपनी नई भूमिका में, वह इंटर-कोरियन रिलेशन या बाहरी स्ट्रेटेजी देख सकती हैं। सोल के यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि सरकार की इस पर पूरी नजर है।
किम यो जोंग 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब छाई थीं, जब उन्हें प्योंगचांग विंटर ओलंपिक्स के लिए नॉर्थ कोरिया की दूत के तौर पर सोल भेजा गया था। उस ट्रिप के साथ, वह कोरियन वॉर के बाद साउथ में कदम रखने वाली किम खानदान की पहली सदस्य बन गई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





